पीएम की चुनावी सभा सुरक्षा फुलप्रूफ रहेगीः अशोक कुमार

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दून में प्रस्तावित चुनावी सभा की सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस के अधिकारियों ने परेड ग्राउंड पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया। इस बार पीएम की सुरक्षा में दोगुना पुलिस बल तैनात रहेगा। चुनाव ड्यूटी पर पहुंच चुकी पैरा मिलिट्री को भी सुरक्षा में शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अप्रैल को दून के परेड ग्राउंड में दोपहर बाद चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसे लेकर जहां भाजपा भीड़ जुटाने में लगी है। वहीं सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। आइजी गढ़वाल अजय रौतेला, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी श्वेता चैबे सहित अन्य ने परेड ग्राउंड पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्था का खाका तैयार किया। इस दौरान मैदान तक पहुंचने के लिए बनाए जाने वाले गेट, पीएम की एंट्री, मंच और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। इधर, भाजपा महानगर दफ्तर में भी पीएम की चुनावी रैली को लेकर बैठक हुई। बैठक में महापौर सुनील उनियाल गामा और राजपुर विधायक खजानदास ने कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुटने को कहा। मंगलवार को एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायता लिया। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार का कहना है कि पीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल का खाका तैयार कर लिया है। सुरक्षा फुलप्रूफ रहेगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पैरा मिलिट्री भी तैनात की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच अप्रैल को देहरादून में होने वाली जनसभा के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं

देवभूमि खबर

Related articles