टिहरी में कोटी वोट यूनियन द्वारा भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना और भंडारे का आयोजन
टिहरी।कोटी वोट यूनियन द्वारा भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और गंगा मां की आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, गंगा भागीरथी वोट यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, सचिव गब्बर सिंह रावत, उपाध्यक्ष आशीष रावत, और कोषाध्यक्ष मनीष रावत सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप पवार और वीरेंद्र नेगी ने बताया कि अगले दिन कोटी कॉलोनी में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मूर्ति को ढोल-नगाड़ों के साथ कोटी मुख्य बाजार, सी टाइप और डी टाइप होते हुए भागीरथीपुरम तक ले जाया जाएगा। इसके बाद मूर्ति की स्थापना कोटी कॉलोनी के वोटिंग प्वाइंट पर की जाएगी।
समिति ने इस वर्ष मूर्ति विसर्जन को गंगा में प्रवाहित न करने और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ लेने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित मातृशक्ति और युवाओं को वोटिंग फ्री करवाई गई। साथ ही, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने सरकार से कोटी में गंगा मैया का मंदिर जल्द से जल्द बनाने की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश राणा, आशा रावत, देवेंद्र नौटियाल, सुरेंद्र मुंडानी, राकेश बहुगुणा, सूरी पैन्यूली, मनोज रावत, पप्पू रावत, अनूप पंवार, प्रमोद शाह, पंकज, प्रदीप, और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

