पौड़ी पुलिस ने महिला मंगल दलों संग चौपालों में चलाया नशा और साइबर अपराधों के खिलाफ जागरुकता अभियान

पौड़ी पुलिस ने महिला मंगल दलों संग चौपालों में चलाया नशा और साइबर अपराधों के खिलाफ जागरुकता अभियान
Spread the love

पौड़ी। पौड़ी जिले में पुलिस द्वारा नशा और साइबर अपराधों के खिलाफ जागरुकता अभियान अनवरत जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न गाँवों में महिला मंगल दलों के साथ चौपाल लगाकर नशे और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरुक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करें और महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर जागरूकता बैठकें आयोजित करें।

थलीसैण, देवप्रयाग, यमकेश्वर और धुमाकोट के थानों द्वारा गाँव-नोगाऊ, धनेश्वर, कोल्सी, और सिल्ली में महिला मंगल दलों के साथ चौपाल आयोजित की गई। इन चौपालों में पुलिस ने नशा, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, और आपातकालीन सेवा नंबर 112 की जानकारी दी।

पुलिस ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों या मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इन अपराधों पर प्रभावी तरीके से रोकथाम की जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles