प्रेमनगर में सिख समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता की ग्रहण

प्रेमनगर में सिख समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता की ग्रहण
Spread the love

देहरादून, प्रेमनगर। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री कलेर ने कहा कि उत्तराखंड में समाज के प्रबुद्ध लोग दिल्ली और पंजाब की “आप” सरकारों के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा और कांग्रेस की मुद्दाविहीन राजनीति से ऊब चुकी है, और 24 वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।

आम आदमी पार्टी आगामी निकाय चुनावों के लिए बूथ स्तर पर संगठन निर्माण कर रही है और पार्टी का प्रदर्शन ऐतिहासिक होने की उम्मीद जताई गई है। प्रदेश संयुक्त सचिव जसबीर सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन में उन्हें उचित सम्मान देने का आश्वासन दिया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में टी.एस. तलवार, हरजीत सिंह, पी.एस. कूकरेजा, बलजीत सिंह, कंवलजीत सिंह चावला, सरदार गुलशन सिंह, हरभजन सिंह, और नरेन्द्र सिंह प्रमुख रहे।

देवभूमि खबर

Related articles