उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शनिवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्मेलन में कर्तव्य निर्वहन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सम्मानित पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी इसी लगन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सुश्री वंदना वर्मा को विंग कमांडर अंशुल चतुर्वेदी, कमांडिंग ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोवोस्ट मार्शल द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने 14 जून 2026 को जोराघाट, असम में शहीद हुए स्वर्गीय स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के पार्थिव शरीर को उनके देहरादून स्थित आवास तक निर्बाध रूप से पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इसी क्रम में अ0उ0नि0ना0पु0 विजय प्रसाद रतूड़ी को दून चिकित्सालय चौक पर ड्यूटी के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, लगन और कड़ी मेहनत से कार्य करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
‘मैन ऑफ द मंथ’ से सम्मानित पुलिस कर्मी
सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ से भी सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिस कर्मियों में—
- उ0नि0 अश्वनी बलूनी — कोतवाली डालनवाला
- अ0उ0नि0 निशा राणा — 40वीं वाहिनी पीएसी
- म0हे0का0 पम्मी झा — 40वीं वाहिनी पीएसी
- कां0 सौरभ वालिया — कोतवाली ऋषिकेश
- कां0 सन्दीप छावड़ी — कोतवाली ऋषिकेश
- अ0उ0नि0 हरिप्रसाद — कोतवाली नगर
- हे0कां0 महेश — दूरसंचार
- कां0 प्रदीप फर्सवाण — थाना रायपुर
- कां0 प्रवीन पंवार — थाना रायपुर
- उ0नि0 कमलेश गौड़ — कोतवाली डोईवाला
- कां0 देनेश रावत — कोतवाली डोईवाला
- हे0कां0 राजेन्द्र सिंह — कोतवाली विकासनगर
- उ0नि0 पंकज महिपाल — कोतवाली मसूरी
- कां0 धर्मेन्द्र कुमार — कोतवाली मसूरी
- हे0कां0 धनवीर — थाना सेलाकुई
- कां0 देवेन्द्र सिंह नेगी — स्थानीय अभिसूचना इकाई
- कां0 कुलदेव सिंह — स्थानीय अभिसूचना इकाई
- कां0 कैलाश पंवार — कोतवाली पटेलनगर
- कां0 नन्द किशोर — कोतवाली रायवाला
- अ0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह — यातायात
- महिला कां0 आरती — यातायात
- होमगार्ड शैलेन्द्र पाल — यातायात
- अ0उ0नि0 अंशुल सिंह बर्त्वाल — थाना नेहरू कॉलोनी
- अ0उ0नि0 दिनेश खण्डूरी — थाना रानीपोखरी
- थानाध्यक्ष शैंकी कुमार — थाना बसंत विहार
- व0उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल — थाना बसंत विहार
- उ0नि0 सुनील नेगी — थाना बसंत विहार
- अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह नेगी — थाना बसंत विहार
- कां0 जितेन्द्र कुमार — थाना बसंत विहार
- कां0 हेमवती नन्दन बहुगुणा — थाना बसंत विहार
- म0कां0 विनिता शर्मा — कोतवाली कैंट
- हे0का0 शैलेन्द्र सिंह — पुलिस लाइन देहरादून
- हे0का0 अरविन्द कंडारी — पुलिस लाइन देहरादून
- का0 प्रमोद रावत — पुलिस लाइन देहरादून
- हे0का0 कुलदीप विद्यार्थी — पुलिस लाइन देहरादून
- हे0का0 अजय शाह — पुलिस लाइन देहरादून
- म0का0 प्रेमा बिष्ट — पुलिस लाइन देहरादून
- उ0नि0 अनित कुमार — थाना राजपुर
- उ0नि0 प्रद्युमन सिंह नेगी — कोतवाली प्रेमनगर
- हे0कां0 भरत रावत — साइबर सेल देहरादून
- म0कां0 रचना — साइबर सेल देहरादून
एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान अन्य पुलिस कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। सैनिक सम्मेलन के माध्यम से पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करना पुलिस बल के मनोबल और कार्यक्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
