देहरादून की सड़कों की दुर्दशा पर प्रदेश कांग्रेस का हमला, नौ दिन बचे पर गड्ढे जस के तस

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चेतावनी के बावजूद राजधानी की सड़कों का हाल नहीं सुधर सका है। 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने का मुख्यमंत्री का ऐलान अब महज नौ दिन दूर है, लेकिन शहर की प्रमुख सड़कों पर गड्ढे अब भी कायम हैं। इसी मुद्दे को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने डालनवाला की सड़कों का निरीक्षण किया और मोहिनी रोड पर गड्ढों वाली सड़क से फेसबुक लाइव किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हजारों करोड़ खर्च करने के बाद भी देहरादून की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है।

डालनवाला रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अनिल जग्गी ने श्री धस्माना को इलाके की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि डालनवाला क्षेत्र में सड़कें जर्जर हैं, ट्रैफिक नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है, और कई जगहों पर स्पीड ब्रेकर का अभाव है। उन्होंने केंद्रीय डिफेंस कैंटीन की खतरनाक स्थिति और गिरती दीवारों का भी जिक्र किया, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वे यह अभियान इसलिए चला रहे हैं ताकि शासन-प्रशासन और सरकार जागे और राजधानी की सड़कों को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 अक्टूबर तक सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे स्वयं मुख्यमंत्री के पास जाकर गड्ढों की तस्वीरें पेश करेंगे और जरूरत पड़ने पर सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस महानिरीक्षक ने की रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ धाम यात्रा की समीक्षा, दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश

Spread the love रुद्रप्रयाग।  गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल ने रुद्रप्रयाग जनपद का दौरा किया और श्री केदारनाथ धाम यात्रा, अपराध नियंत्रण, और चल रहे अभियानों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने पुलिस कार्यालय में सलामी गार्द का मान ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279