उत्तराखंड बैडमिंटन टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेल में पुरुष और महिला टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

उत्तराखंड बैडमिंटन टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेल में पुरुष और महिला टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल
Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के पांचवें दिन राज्य की बैडमिंटन टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। यह उपलब्धि राज्य के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाली है।

यह जीत विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि पिछले वर्ष महिला टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था, जबकि पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता था। इस बार खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से एक पायदान ऊपर बढ़ते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया और उत्तराखंड को गर्व का अवसर प्रदान किया।

बैडमिंटन खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का नतीजा
उत्तराखंड बैडमिंटन टीम की इस सफलता ने राज्य में बैडमिंटन खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत दिया है। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस उपलब्धि से आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ेगा।

उत्तराखंड बैडमिंटन संघ, खेल प्रेमियों और प्रदेश के खेल जगत ने इस शानदार उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

देवभूमि खबर

Related articles