टिहरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 11.10 ग्राम और 4.76 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

टिहरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 11.10 ग्राम और 4.76 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Spread the love

टिहरी।उत्तराखंड सरकार के नशा मुक्त देवभूमि 2025 अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देश पर एवं संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में नई टिहरी पुलिस और कैंपटी पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

नई टिहरी पुलिस ने दूंगीधार तिराहा, बौराड़ी के पास चेकिंग अभियान के दौरान संदीप सिंह (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 11.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 6/2025 के तहत 8/21 NDPS Act में मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में SSI धर्मेंद्र रौतेला, SI दिनेश बल्लभ और हेड कांस्टेबल जय सिं शामिल रहे।

दूसरी ओर, थाना कैंपटी पुलिस ने बिग्रेडियर पार्किंग, कैंपटी फॉल बाजार में चेकिंग के दौरान साहिल (24 वर्ष) को 4.76 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद नशे की कीमत ₹47,600 आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 10/2025 के तहत 8/21 NDPS Act में मामला दर्ज हुआ। जांच में पता चला कि साहिल पहले भी थाना कोतवाली नगर, देहरादून में NDPS एक्ट (धारा 8/20) के तहत गिरफ्तार हो चुका है (FIR नंबर 494/2022)।

इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार, महिला उप-निरीक्षक प्रेमा काण्डपाल, हेड कांस्टेबल मेराज आलम, रवि चौहान और कांस्टेबल मोहन सिंह शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशा तस्करी में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

देवभूमि खबर

Related articles