ई रिक्शा संचालक यातायात व्यवस्था में करें सहयोग: रघुनाथ सिंह नेगी

ई रिक्शा संचालक यातायात व्यवस्था में करें सहयोग: रघुनाथ सिंह नेगी
Spread the love

विकासनगर ।ई- रिक्शा संचालकों की बैठक में उनका दुख- दर्द /परेशानियां जानने पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के तमाम ई- रिक्शा संचालकों को शहर की यातायात व्यवस्था बाधित न हो,इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है तथा एक- दो रिक्शा ही एक साथ संचालित हो, जिससे जाम की स्थिति न बने। इसके साथ-साथ रूट अध्यक्षों को समन्वय स्थापित कर अपने निर्धारित रूटों पर ही चलने की व्यवस्था बनानी चाहिए तथा किराया भी समान होना चाहिए, जिससे सवारियां बैठाने की होड़ न लगे। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार, बिल्लू गिल्बर्ट ने रिक्शा की पीड़ा एवं सुझाओं को रखा।

नेगी ने संचालकों को आश्वासन दिया कि उनका शोषण नहीं होने दिया जाएगा तथा उनकी परेशानियों को शीघ्र दूर किया जाएगा।

संचालकों बैठक में -मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा , तथा यूनियन के सफीक ,नाहिद खान, सुशील कुमार, अमन, अरुण, दिलशाद, गोविंद, रवि रावत, चेतन, फुरकान, आदित्य कुमार,नरेश कुमार ,नरेश मित्तल आदि मौजूद थे

देवभूमि खबर

Related articles