दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक और विधायक प्रमोद नैनवाल का व्यापक प्रचार अभियान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक और विधायक प्रमोद नैनवाल का व्यापक प्रचार अभियान
Spread the love

देहरादून।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक और रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल लगातार जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

इसी क्रम में, मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मदनलाल खुराना के पुत्र हरीश मदनलाल खुराना के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, विधायक प्रमोद नैनवाल और क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष के.के. तिवारी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति और जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विमर्श किया गया।

इसके अलावा, प्रवासी उत्तराखंडी समाज के सम्मानित सदस्यों के साथ भी गहन चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें समाज की भावनाओं, अपेक्षाओं और विचारों को आत्मीयता से सुना गया। इस संवाद से प्रवासी उत्तराखंडी समाज की भूमिका और उनकी आवश्यकताओं को समझने का अवसर भी मिला।

इस महत्वपूर्ण बैठक और जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्व डीसीबी अध्यक्ष पान सिंह मावड़ी, जिला संयोजक वीरेंद्र गुसाईं, मोहन सिंह भंडारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। यह अभियान केवल चुनावी रणनीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रवासी उत्तराखंडी समाज के योगदान और उनकी चुनौतियों को उजागर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करने वाला साबित हुआ।

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने विश्वास जताया कि इस व्यापक प्रचार अभियान का लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा और पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में यह प्रयास सार्थक सिद्ध होगा।

देवभूमि खबर

Related articles