कार्यरत अस्थायी/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर : मुख्य सचिव

कार्यरत अस्थायी/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर : मुख्य सचिव
Spread the love

देहरादून।सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन, वर्कचार्ज कार्यप्रभरित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक को लेकर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि इस आदेश का प्रभाव पहले से कार्यरत कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा।

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट किया कि शासनादेश का आशय केवल भविष्य में होने वाली भर्तियों से है। वर्तमान में इन सेवा शर्तों के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं यथावत रहेंगी और किसी भी प्रकार का असर उनकी नौकरी पर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि उक्त शासनादेश में यह साफ कहा गया है कि भविष्य में रिक्त पदों पर केवल नियमित भर्तियां ही की जाएंगी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी शासनादेश पिछली तिथि से लागू नहीं होता, इसलिए इसका प्रभाव केवल आगामी भर्तियों पर ही रहेगा।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे इसी अनुसार शासनादेश का पालन सुनिश्चित करें और कार्यरत कर्मचारियों को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति न फैलने दें।

देवभूमि खबर

Related articles