HTML tutorial
HTML tutorial

देहरादून में 29 जून को रोजगार मेला, 85 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

देहरादून में 29 जून को रोजगार मेला, 85 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू
Spread the love

देहरादून ।29 जून को रोजगार मेला, 85 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरूदेहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए 29 जून 2026 को प्रातः 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 16 जून 2026 से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा, सेवायोजन पंजीयन कार्ड तथा आईडी प्रूफ के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का सेवायोजन कार्यालय में अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे भी निर्धारित अवधि के भीतर अपना पंजीकरण कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर ₹12,300 से ₹30,000 प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

मेले में फार्मा, बायो-मेडिसिन, लैबोरेट्री, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सेल्स तथा टेक्निकल क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए समान रूप से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से समय रहते पंजीकरण कराने और रोजगार मेले में भाग लेकर बेहतर करियर के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून से संपर्क कर सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles