भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज फाटा के लिए हुई रवाना, जयकारों से गूंजा गुप्तकाशी

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज फाटा के लिए हुई रवाना, जयकारों से गूंजा गुप्तकाशी
Spread the love

रूद्रप्रयाग।श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल-विग्रह डोली आज विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से अगले पड़ाव फाटा के लिए भक्तों के जयकारों के बीच भव्य माहौल में प्रस्थान कर गई।

डोली प्रस्थान के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मार्ग में भक्तगण डोली के साथ पैदल चलते नजर आए। आज रात्रि विश्राम फाटा में होगा, जिसके बाद 30 अप्रैल को डोली श्री गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड पहुंचेगी और वहीं विश्राम करेगी। 1 मई को डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर अपराह्न में श्री केदारनाथ धाम मंदिर के भंडार तक पहुंचेगी। 2 मई को प्रातः 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधिपूर्वक खोल दिए जाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles