माँ गंगा की उत्सव डोली मुखीमठ से गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना

माँ गंगा की उत्सव डोली मुखीमठ से गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना
Spread the love

कल अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में सुबह 10:30 बजे खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। माँ गंगा की उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा (मुखीमठ) से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस पावन अवसर पर डोली यात्रा में हजारों श्रद्धालु, स्थानीय लोग, डोल-नगाड़े और सेना की बैंड टुकड़ी शामिल रही। “हर-हर गंगे, जय माँ गंगे” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

डोली आज रात्रि विश्राम के लिए भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर में रुकेगी और कल प्रातः गंगोत्री धाम की ओर प्रस्थान करेगी। कल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर प्रातः 10:30 बजे माँ गंगा के कपाट विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, साफ-सफाई और सभी व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन व स्थानीय धर्म समितियों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles