HTML tutorial
HTML tutorial

चारधाम यात्रा सुचारू, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता : राजीव स्वरूप

चारधाम यात्रा सुचारू, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता : राजीव स्वरूप
Spread the love

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री राजीव स्वरूप ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि यात्रा पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित हो रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।

https://youtube.com/watch?v=vFOnXIVo8Jo%3Ffeature%3Doembed

आईजी राजीव स्वरूप ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। उत्तराखण्ड पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर पुलिस बल लगातार मुस्तैद है और हर परिस्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

देवभूमि खबर

Related articles