HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड की रेड रिबन क्विज में पिथौरागढ़ अव्वल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

उत्तराखंड की रेड रिबन क्विज में पिथौरागढ़ अव्वल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की उत्तराखंड शाखा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित होटल सफायर में राज्य स्तरीय रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जनपदों के 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली पिथौरागढ़ की टीम शिमला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और रेड रिबन से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करना था। इसमें कक्षा आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की गई, जिसमें रेड रिबन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित कुल 50 प्रश्न पूछे गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, समिति के अनिल सती, प्रादेशिक मुख्यायुक्त एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक बिनोद प्रसाद सिमल्टी, प्रादेशिक आयुक्त कब एवं बेसिक शिक्षा निदेशक केसी रावत तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रादेशिक सचिव आरएम काला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मानेल और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूर्चू, पिथौरागढ़ के अनिल सिंह भाट एवं पीयूष धामी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर, हरिद्वार के अनुराग जोशी और राजकीय इंटर कॉलेज स्वागाज, हरिद्वार के नमन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज खेतीखान, चंपावत के हर्षित बिष्ट और पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर, चंपावत की जिज्ञासा खर्कवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में मो. जावेद, तकनीकी विशेषज्ञ, वीआईआरओजी केयर दिशा कार्यक्रम; हेमंत खर्कवाल, क्लस्टर कार्यक्रम प्रबंधक, दिशा क्लस्टर हरिद्वार तथा ग्राफिक एरा के प्रोफेसर डॉ. बजरंग प्रसाद सहित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विजेता टीमों को पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन टीबीआई के उप निदेशक संजय बिष्ट ने किया। समापन पर डॉ. अमित शुक्ला ने अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles