अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी के सेवानिवृत्ति पर बीकेटीसी ने किया भव्य विदाई समारोह
देहरादून।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में तीन दशक की उल्लेखनीय सेवा के उपरांत अधिवर्षता के पश्चात अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर बीते रविवार देर शाम देहरादून के केनाल रोड स्थित कार्यालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, वित्त नियंत्रक मनीष उप्रेती तथा अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने अनिल ध्यानी को माला पहनाकर, स्मृति चिह्न और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके परिजनों का भी स्वागत किया गया।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि ध्यानी जी ने केदारनाथ यात्रा काल में बतौर मुख्य प्रभारी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य किया। उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने उन्हें एक कुशल और समर्पित अधिकारी बताया। वहीं मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनके कार्य अनुभव को प्रेरणादायक बताया।
दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, जो अनिल ध्यानी की अनुजा हैं, ने भी इस समारोह में भाग लिया और बीकेटीसी का आभार जताया।
देशभर से शुभकामनाएं बदरीनाथ रावल अमरनाथ नंबूदरी, केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रह्लाद पुष्पवान, धीरज मोनू पंचभैया, देवीप्रसाद देवली, डा. विनीत पोस्ती, भुवन उनियाल (पूर्व धर्माधिकारी), विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, गिरीश देवली (सहायक अभियंता), गिरीश चौहान, विजेंद्र बिष्ट, भूपेन्द्र रावत, रविंद्र भट्ट, डीएस पुष्पवान, यदुवीर पुष्पवान, विवेक थपलियाल, संदीप कपरवाण, डा. हरीश गौड़ और अन्य कई अधिकारियों/कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दीं।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अनिल ध्यानी ने निर्माण और प्रशासन दोनों क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने श्री नृसिंह मंदिर और विंसर मंदिर (पौड़ी) के जीर्णोद्धार में विशेष भूमिका निभाई, साथ ही विश्रामगृहों के आधुनिकीकरण में भी अग्रणी रहे।
समारोह में उनकी धर्मपत्नी डा. नीलम ध्यानी, छोटे भाई डा. अतुल ध्यानी, पीआरओ अजय, श्रेयांस द्विवेदी, प्रमोद नौटियाल, रमेश नेगी, किशन त्रिवेदी, विशाल पंवार, अतुल डिमरी, संजय भट्ट, दीपेंद्र रावत, राकेश झिंक्वाण, कुलदीप नेगी, विनोद नौटियाल, अनिता बर्त्वाल, बल्लभ सेमवाल, कन्हैया लाल और सचिन सेमवाल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

