HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री धामी के पास कई अहम विभाग

उत्तराखंड में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री धामी के पास कई अहम विभाग
Spread the love

देहरादून।राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उत्तराखंड सरकार ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का औपचारिक बंटवारा कर दिया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास कई महत्वपूर्ण विभाग रखते हुए प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री धामी को मंत्रिपरिषद, कार्मिक, सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास, ऊर्जा, पेयजल, आवास, वित्त समेत कई प्रमुख विभाग सौंपे गए हैं। इसके अलावा उन्होंने न्याय, नागरिक उड्डयन, सूचना और कराधान जैसे अहम विषय भी अपने पास रखे हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई एवं सामान्य प्रशासन विभाग दिए गए हैं।

वहीं गणेश जोशी को कृषि, कृषि शिक्षा, उद्यान, रेशम विकास और सैनिक कल्याण जैसे विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा और सहकारिता विभाग दिए गए हैं।

सुबोध उनियाल को वन, पर्यावरण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के साथ विधानसभा एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

रेखा आर्या को महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खेल और युवा कल्याण विभाग सौंपे गए हैं।

सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास और कौशल विकास विभाग दिए गए हैं।

खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और जनगणना से जुड़े विभाग दिए गए हैं।

प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग सौंपे गए हैं।

जबकि राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार की ओर से जारी इस विभागीय बंटवारे को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles