नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए देहरादून पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। मामला डोईवाला क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति द्वारा 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने सुरागरसी व मुखबिर तंत्र की मदद से महज दो दिनों में आरोपी को दबोच लिया।
वादिनी निवासी डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 28-06-2025 को एक प्रार्थना पत्र दिया कि आमीर पुत्र साजिद अली निवासी केस्तवाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र -17 वर्ष को घर से देहरादून घूमने के लिए अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 -178/2025 धारा: 64(1) बीएनएस व 5(जे)(2)/6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक: 30-06-25 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आमीर उपरोक्त को दबिश देते हुए सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:- आमीर पुत्र साजिद अली निवासी केस्तवाडा, थाना देवबन्द, जिला सहारनपुर, उम्र- 21 वर्ष।

