मुख्यमंत्री धामी ने दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं, की घोषणाएं

मुख्यमंत्री धामी ने दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं, की घोषणाएं
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को क्लेमेनटाउन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समस्त देशवासियों व तिब्बती समाज को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बुद्धा टेंपल मार्ग के चौड़ीकरण और तिब्बती श्मशान घाट में टिन शेड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दलाई लामा ने पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाया है। उनकी शिक्षाएं वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दलाई लामा स्वयं कहते हैं—‘मेरा धर्म करुणा है।’ यही विचार उन्हें सच्चा आध्यात्मिक गुरु बनाता है।”

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हमेशा से तिब्बी समाज को प्रेम, सम्मान और सुरक्षा देता रहा है। राज्य सरकार उनके सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दलाई लामा को उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु मिले, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों को भी अपने अमूल्य विचारों से मार्गदर्शन देते रहें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक विनोद चमोली, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार, सांगयम सोनम पालडन, डॉ. त्सावांग फुंटसोक, तेनजिंग चोएफेल, महेश पांडे, सरदार इंद्रपाल कोहली, राजेश मित्तल सहित तिब्बती समुदाय के लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles