बहरूपियों के चेहरे से नकाब हटाता “ऑपरेशन कालनेमि”,एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में तीसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई 34 ढोंगी बाबाओं की गिरफ्तारी,अब तक 82 फर्जी बाबा गिरफ्तार

बहरूपियों के चेहरे से नकाब हटाता “ऑपरेशन कालनेमि”,एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में तीसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई 34 ढोंगी बाबाओं की गिरफ्तारी,अब तक 82 फर्जी बाबा गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर संपूर्ण राज्य में “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान जारी है, जिसका उद्देश्य धर्म के नाम पर आमजन विशेषकर महिलाओं व युवाओं को गुमराह करने वाले ढोंगी बाबाओं की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई करना है।

इसी कड़ी में तीसरे दिन दून पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 अन्य राज्यों के* सहित कुल 34 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। अब तक इस अभियान के तहत कुल 82 गिरफ्तारियाँ की जा चुकी हैं।

एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि साधु-संतों के भेष में भ्रम फैलाने वाले, घरेलू समस्याओं का झूठा समाधान बताकर ठगी करने वाले ऐसे छद्मधारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

गिरफ्तार ढोंगी बाबा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उड़ीसा सहित विभिन्न राज्यों के निवासी। इनमें से कई आरोपी देहरादून, हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में अस्थायी रूप से डेरा डाले हुए थे और स्वयं को तांत्रिक, सिद्ध बाबा या समाधि प्राप्त साधु बताते हुए भोली-भाली जनता से धोखाधड़ी कर रहे थे।

देवभूमि खबर

Related articles