कांवड़ यात्रा के चलते ऋषिकेश क्षेत्र के स्कूलों में 21 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित

कांवड़ यात्रा के चलते ऋषिकेश क्षेत्र के स्कूलों में 21 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित
Spread the love

देहरादून। उप जिला मजिस्ट्रेट ऋषिकेश कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश तहसील क्षेत्र में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए 18 जुलाई से 23 जुलाई तक यात्रा मार्गों पर भारी भीड़ और यातायात अवरोध की स्थिति बनी रहेगी।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम के दृष्टिगत, उप जिला मजिस्ट्रेट की संस्तुति के आधार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं 30, 33, 34 एवं 72 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.) देहरादून कृष्ण कुमार मिश्रा ने 21, 22 और 23 जुलाई 2025 को ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र, हरिपुरकलां, रायवाला, प्रतीतनगर, नेपाली फार्म, श्यामपुर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आदेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए इसे समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाए।

देवभूमि खबर

Related articles