उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई ,08 अवैध पिस्टल व मैगजीन के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई ,08 अवैध पिस्टल व मैगजीन के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।त्तराखण्ड एसटीएफ और थाना रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से कुल 08 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की दृष्टि से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के अंतर्गत की गई।**

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के निकट पर्यवेक्षण में निरीक्षक एम.पी. सिंह की टीम को अवैध हथियारों की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट द्वारा रुद्रपुर थाना पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया, जिसके तहत बागवाला, थाना रुद्रपुर निवासी 24 वर्षीय खजान सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से .32 बोर की 05 पिस्टल और .30 बोर की 03 पिस्टल व संबंधित मैगजीन बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त खजान सिंह पूर्व में भी जनपद उधमसिंहनगर में लूट और अवैध हथियारों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में स्थित एक बड़े अवैध हथियार तस्कर सरताज से पिस्टल मंगवाता रहा है। उसने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अपने साथियों के साथ मिलकर इस तरह की सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल की आपूर्ति की है। इस बार की खेप भी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र लाई जा रही थी, जिसे एसटीएफ की सतर्कता से पकड़ लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि एसटीएफ को विगत कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि पंचायत चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने हेतु बाहरी राज्यों से अवैध हथियारों की तस्करी की जा सकती है। इसी के चलते पूरे प्रदेश में निगरानी तेज कर दी गई थी और पुराने तस्करों व संदेहास्पद गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में इस अंतरराज्यीय गिरोह के चार अन्य सदस्यों की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी धरपकड़ के लिए टीमें सक्रिय हैं। राज्य में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जुलाई माह में अब तक एसटीएफ द्वारा कुल तीन मामलों में 15 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूसों सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘गैंगस्टर एवं अवैध हथियार विरोधी अभियान’ का हिस्सा है। यह स्पष्ट करता है कि उत्तराखंड पुलिस अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है, ताकि राज्य में कानून व्यवस्था कायम रह सके।

देवभूमि खबर

Related articles