रक्षाबंधन पर पर्यावरण का संदेश: आयुर्वेद विभाग करेगा बीजयुक्त राखियों का वितरण

रक्षाबंधन पर पर्यावरण का संदेश: आयुर्वेद विभाग करेगा बीजयुक्त राखियों का वितरण
Spread the love

देहरादून। आयुर्वेद विभाग, देहरादून द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से 07 एवं 08 अगस्त को विद्यालयों में बीजयुक्त (Seed Based) राखियों का वितरण किया जाएगा। इस अभिनव पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक पर्व को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।

कार्यक्रम की शुरुआत 06 अगस्त को विकास भवन सभागार, देहरादून में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० मिथिलेश कुमार द्वारा की गई। उन्होंने इसे एक सकारात्मक नवाचार बताते हुए कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भी सिखाएगी।

कार्यक्रम के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ० डी० सी० पसबोला को नामित किया गया है।

डॉ० कुमार ने बताया कि बीजयुक्त राखियां त्योहार के बाद मिट्टी में रोपित की जा सकती हैं, जिससे पौधे उगेंगे और बच्चों को प्रकृति से जुड़ने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

इस पहल के माध्यम से आयुर्वेद विभाग रक्षाबंधन जैसे सांस्कृतिक पर्व को एक हरित संदेश देने के साथ भावी पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठा रहा है।

विद्यालयों में छात्रों को वितरित की जा रही इन राखियों के माध्यम से “एक राखी – एक पौधा” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles