SSP नैनीताल की सटीक रणनीति से मासूम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा ,आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम पुरस्कृत

SSP नैनीताल की सटीक रणनीति से मासूम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा ,आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम पुरस्कृत
Spread the love

नैनीताल। SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा की सूझबूझ, सटीक रणनीति और पुलिस टीम के अथक प्रयास से 10 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या का खुलासा हो गया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी निखिल जोशी (38 वर्ष) पुत्र मोहन चन्द्र जोशी, निवासी पश्चिमी खेड़ा, गौलापार, काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 4 अगस्त 2025 को सामने आया, जब वादी खूबकरन मौर्य ने अपने पुत्र की गुमशुदगी थाना काठगोदाम में दर्ज कराई। SSP नैनीताल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन अलग-अलग सर्च टीम गठित कीं। 5 अगस्त को बालक का शव अभियुक्त मोहन चन्द्र जोशी के बाड़े में प्लास्टिक के कट्टे में दबा हुआ मिला, जिसका सिर और दाहिना हाथ गायब था।

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, ड्रोन कैमरा, एफएसएल टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से खोज अभियान तेज किया। आरोपी लगातार तांत्रिक क्रियाओं की ओर जांच मोड़कर पुलिस को गुमराह करता रहा, जिसके चलते विशेषज्ञ मनोचिकित्सक की सहायता भी ली गई। 9 अगस्त को गहन पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने घिनौनी मंशा से बच्चे की हत्या कर शव को घर में दबाया और सिर व हाथ कबाड़ के नीचे छिपा दिए। बरामदगी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आईजी कुमाऊं ने पुलिस टीम को ₹5,000 और SSP नैनीताल ने ₹2,500 का नकद पुरस्कार घोषित किया। सर्च, सर्विलांस, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम के संयुक्त प्रयास से यह जघन्य अपराध सुलझाया गया।

देवभूमि खबर

Related articles