स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाया, जिला प्रशासन ने अवैध मजार को किया ध्वस्त

स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाया, जिला प्रशासन ने अवैध मजार को किया ध्वस्त
Spread the love

देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को आज हटा दिया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में अवैध रूप से बनाई गई मजार को ध्वस्त कर दिया गया।

विद्यालय प्रशासन और विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार आपत्ति दर्ज कराई जा रही थी कि इस अवैध निर्माण से बच्चों की पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है। शिकायत पर जिला प्रशासन ने मजार के संरचकों को नोटिस जारी किया और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को गिरा दिया।

इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व कार्मिक मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों और विद्यालय परिसरों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles