केजरीवाल को थप्पड़ पर सपना बोली भगवान ने खुद उन्हें जवाब दे दिया है।

Spread the love

दिल्ली।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शनिवार को दिल्ली में चुनावी रैली के दौरान एक शख्स ने अचानक से थप्पड़ मार दिया था। अब इस मामले में हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। सपना चौधरी इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याक्षी मनोज तिवारी के लिए कैंपेन कर रही हैं।

सपना चौधरी ने केजरीवाल के थप्पड़ प्रकरण को उनके मनोज तिवारी पर दिए बयान से जोड़ा। सपना चौधरी ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी को नाचने वाला कहा था। भगवान ने खुद उन्हें जवाब दे दिया है। हमें अब जवाब देने की जरूरत नहीं है।

सपना चौधरी दिल्ली के खजूरी इलाके में मनोज तिवारी के लिए कैंपेन कर रही थी। उन्होंने केजरीवाल के बयान की आलोचना करते हुए कहा था- किसी भी प्रोफेशन के लिए ऐसा कमेंट नहीं करना चाहिए। ये काफी गलत बयान है। भगवान इसका जवाब देगा।

देवभूमि खबर

Related articles