कर्णप्रयाग कोतवाली में पुलिस जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, चमोली पुलिस की सराहनीय पहल

कर्णप्रयाग कोतवाली में पुलिस जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, चमोली पुलिस की सराहनीय पहल
Spread the love

कर्णप्रयाग। पुलिस जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आज कोतवाली कर्णप्रयाग में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने थाना पर नियुक्त सभी पुलिस कार्मिकों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों का रक्तचाप, शुगर, हृदय एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉक्टरों ने उन्हें संतुलित आहार, व्यायाम और तनाव प्रबंधन से जुड़े उपयोगी सुझाव भी दिए, जिससे वे अपनी ड्यूटी के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रख सकें।

गौरतलब है कि पुलिस कर्मियों को लगातार लंबी ड्यूटी, कठिन परिस्थितियों और दबाव के बीच कार्य करना पड़ता है, जिससे शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। ऐसे में यह चिकित्सा शिविर पुलिस बल को स्वस्थ और सक्षम बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस परिवार ने कहा कि “चमोली पुलिस न केवल जनता की सुरक्षा में संकल्पबद्ध है, बल्कि अपने कार्मिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को भी सर्वोपरि मानती है।”

इस आयोजन से पुलिस कर्मियों में उत्साह और विश्वास की नई ऊर्जा का संचार हुआ और सभी ने इसे एक सराहनीय प्रयास बताया।

देवभूमि खबर

Related articles