HTML tutorial
HTML tutorial

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने परीक्षा फार्म भरने हेतु समय बढ़ाने की मांग की

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने परीक्षा फार्म भरने हेतु समय बढ़ाने की मांग की
Spread the love

देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तराखण्ड (सहायता प्राप्त इण्टर कॉलेज, हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल, सम्बद्ध प्राइमरी एवं संस्कृत विद्यालय) ने सचिव, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर नैनीताल को पत्र लिखकर कक्षा 10 एवं 12 की परिषदीय परीक्षा 2026 के छात्र-छात्राओं की नामावली में नाम विलोपित एवं जोड़ने की प्रक्रिया के लिए समय बढ़ाने की मांग की है।

संघ के प्रदेश महामंत्री महादेव मैठाणी एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय बिजल्वाण ने पत्र में उल्लेख किया कि प्रदेश में भारी वर्षा और आपदा की वजह से कई विद्यालयों में कक्षा 9 व 11 में पंजीकृत परीक्षार्थियों के नाम विलोपित करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के लिए नामों का विलोपन और जोड़ने का कार्य अधूरा रह गया है।

संघ ने परिषद से अनुरोध किया है कि इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक सप्ताह के लिए पुनः खोला जाए तथा परीक्षा फार्म भरने हेतु भी समय में वृद्धि की जाए, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो।

देवभूमि खबर

Related articles