HTML tutorial
HTML tutorial

टीम मैं हूं सेवादार ने कांजी हाउस का नाम बदलकर गौ संरक्षण केन्द्र करने की मांग उठाई

टीम मैं हूं सेवादार ने कांजी हाउस का नाम बदलकर गौ संरक्षण केन्द्र करने की मांग उठाई
Spread the love

देहरादून। टीम मैं हूं सेवादार के प्रमुख संदीप गुप्ता के नेतृत्व में आज  एक शिष्टमंडल ने देहरादून के महापौर से मुलाकात कर निगम द्वारा संचालित गायों के संरक्षण स्थल कांजी हाउस का नाम परिवर्तित करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान सुरेश जोशी ने महापौर को ज्ञापन पढ़कर सुनाया। ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरभ थपलियाल ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

यह पहल गौ संरक्षण केन्द्र नाम परिवर्तन अभियान के तहत की गई।

इस अवसर पर अभियान से जुड़े कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें ललित शर्मा, नीरज पांडे, विवेक अग्रवाल, धीरज ओबेरॉय, संदीप गुप्ता, प्रदीप कुकरेती, राजेंद्र रावत, जसवंत रावत, धनवीर कोटियाल, सुरेंद्र भारद्वाज, सुरेश जोशी, कुलदीप नेगी, अरुण शर्मा, प्रवीण सैनी, विनोद शर्मा, मुरली शर्मा एवं संदीप आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles