HTML tutorial
HTML tutorial

विधायक कर्णवाल समिति के समक्ष हुए पेश, चैम्पियन के खिलाफ दिए सबूत

विधायक कर्णवाल समिति के समक्ष हुए पेश, चैम्पियन के खिलाफ दिए सबूत
Spread the love
देहरादून। हरिद्वार के दो भाजपा विधायकों के आपसी विवाद को देखते हुए गठित समिति के समक्ष आज विधायक देशराज कर्णवाल शामिल हुए। जबकि कुंवर प्रणव चैम्पियन नही पहुंचे। कर्णवाल ने समिति के समक्ष लिखित जवाब, पेपर कटिंग और वीडियो चैम्पियन के खिलाफ सबूत के तौर पर दिये।
दोनों विधायको पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने का आरोप है। समिति के सयोंजक राजपुर विधायक खजानदास है। बताया जा रहा की कुंवर प्रणव चैम्पियन ने आज समिति के समक्ष पेश होने में असमर्थता जताई है।
दोनों के जवाब के बाद ही आगे की कार्यवाई होना बताया जा रहा। हरिद्वार जिले के दो भाजपा विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच छिड़ी रार को लेकर भाजपा द्वारा गठित जांच समिति ने विधिवत पड़ताल शुरू कर दी थी। हालांकि इस मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दोनों विधायकों को अपने यहां बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया था किन्तु दोनों विधायकों में जुबानी जंग फिर भी चलती रहीं। जब काफी समझाने पर भी दोनों विधायक नहीं माने तो भाजपा प्रदेश नेतृत्व को एक कमेटी का गठन करना पड़ा और आज दोनों विधायकों की इस कमेटी के समक्ष पेशी भी थी।

देवभूमि खबर

Related articles