‘मोदी-मोदी’ नारे लगाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर

Spread the love

मध्यप्रदेश। इन दिनों चुनावी घमासान इस कदर मचा है कि यहां की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। आज भोपाल में दिग्विजय सिंह के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

भोपाल में बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ शहर में रोड शो किया। इससे पहले मंगलवार को दिग्विजय सिंह की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु-संत समाज हठ योग पर बैठे थे। राम मंदिर के मसले पर भाजपा से नाराज हो कर भोपाल के साधु-संत खुले रूप से कांग्रेस के समर्थन में उतर गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्विजय के पक्ष में 3000 से ज्यादा साधु-संतों ने यहां डेरा डाला हुआ है। दिग्विजय की इस रैली में पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नजर आया। रैली में शामिल लोगों ने भगवा झंडा लिया हुआ था और गले में भगवा पट्टे भी ओढ़े हुए थे। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी सादी वर्दी पहने गले में भगवा रंग का पटका डाले नजर आए।

देवभूमि खबर

Related articles