स्वच्छता पखवाड़ा अभियान: वन कर्मियों व ग्रामीणों ने गोल्ज्यू मंदिर परिसर में चलाया अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान: वन कर्मियों व ग्रामीणों ने गोल्ज्यू मंदिर परिसर में चलाया अभियान
Spread the love

रिपोर्ट – ललित जोशी

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भूमि संरक्षण वन प्रभाग ओखलकांडा राजि के अंतर्गत वन पंचायत पुटगांव व पोखरी में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत गोल्ज्यू मंदिर प्रांगण में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कूड़ा निस्तारण की सही प्रक्रिया और इससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी दी गई। इस दौरान “एक पेड़ स्वच्छता अभियान” के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी ओखलकांडा मनोज जोशी ने घरेलू कूड़ा निस्तारण और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा इसके सही निस्तारण पर जागरूकता दी। वहीं वन दरोगा चन्द्रशेखर जोशी ने स्थानीय जल स्रोतों व धाराओं की सफाई-सुरक्षा और सतत विकास के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर जायका परियोजना के तहत गठित सभी समूहों के सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पोखरी, एफएलसी अनिल फुलारा, नवल किशोर कोठारी, उप वन क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह विष्ट, वन दरोगा सुनील कुमार, मोनिका कोरंगा, वन रक्षक तेज राम, बालम सिंह शाही, ललित मोहन भौर्याल, वीना जोशी सहित अन्य कर्मचारी, वन सरपंच पुटगांव- पोखरी तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles