एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: पुलभट्टा से 7 किलो अफीम बरामद, यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: पुलभट्टा से 7 किलो अफीम बरामद, यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की कुमायूँ यूनिट ने थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर से 7.042 किलो अफीम बरामद की। इस दौरान दो अंतर्राज्यीय तस्कर चमन प्रकाश और महावीर को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के बरेली और बदायूँ जनपदों के निवासी हैं। इनके खिलाफ पहले से ही हत्या, लूट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। दोनों हाल ही में जिला कारागार बरेली से जमानत पर रिहा हुए थे।

एसटीएफ के अनुसार यह खेप उत्तराखंड में सप्लाई की जानी थी, जिसकी खपत रुद्रपुर क्षेत्र में होनी थी। टीम ने जाल बिछाकर दोनों को मोटरसाइकिल (UP25DH 8395) के साथ धर दबोचा। अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लंबे समय से उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में अफीम की तस्करी कर रहे हैं और भारी मुनाफे पर नशा बेचते हैं।

बरामदगी में 7.042 किलो अफीम और एक मोटरसाइकिल शामिल है। एसटीएफ की पूछताछ में अन्य कई ड्रग पैडलरों के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में एसटीएफ और थाना पुलभट्टा की संयुक्त टीम ने विशेष भूमिका निभाई।

एसटीएफ टीम में निरीक्षक एम.पी. सिंह, उपनिरीक्षक के.जी. मठपाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं थाना पुलभट्टा टीम का नेतृत्व एसओ प्रदीप मिश्रा ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles