चैलेंज कप अंडर 14, 17 और 50 प्लस, 60 प्लस फुटबाल चैंपियनशिप 25 और 26 अक्टूबर को– आयोजक डीएफए के डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत

चैलेंज कप अंडर 14, 17 और 50 प्लस, 60 प्लस फुटबाल चैंपियनशिप 25 और 26 अक्टूबर को– आयोजक डीएफए के डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत
Spread the love

देहरादून। देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) द्वारा अंडर 14, अंडर 17 बालक और 50 प्लस, 60 प्लस चैलेंज कप फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन 25 और 26 अक्टूबर को डीएफए ग्राउंड, रायपुर चौक, गुलरघाटी रोड, भागीरथी एन्क्लेव, देहरादून में किया जाएगा।

आयोजक और डीएफए के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि अंडर 14 में 1 जनवरी 2012 के बाद जन्मे, अंडर 17 में 1 जनवरी 2008 के बाद जन्मे, 50 प्लस में 31 दिसंबर 1976 से पहले और 60 प्लस में 31 दिसंबर 1965 से पहले जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।

प्रतियोगिता का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 25 अक्टूबर: अंडर 14 और अंडर 17 फुटबाल प्रतियोगिता
  • 26 अक्टूबर: 50 प्लस और 60 प्लस फुटबाल प्रतियोगिता

टीम एंट्री की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। प्रत्येक टीम के विजेता को 5,000 रुपये नकद, ट्रॉफी, मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे, जबकि उपविजेता को 3,000 रुपये नकद, ट्रॉफी, मैडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। सभी टीमों के लिए दिन के खाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

एंट्री और जानकारी के लिए: 9319895526, डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत से संपर्क करें।

देवभूमि खबर

Related articles