टीएचडीसी ने कॉरपोरेट कार्यालय ऋषिकेश में मनाया प्रथम सीएसआर दिवस
ऋषिकेश।देवभूमि खबर। टीएचडीसी द्वारा अपने कॉरपोरेट कार्यालय ऋषिकेश में लोक उद्यम विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रथम सीएसआर दिवस का आयोजन किया गया। दिवस के प्रारम्भ में समारोह के मुख्य अतिथि डा0 मधुकर गुप्ता, अपर सचिव, लोक उद्यम विभाग, भारत सरकार व डी0वी0 सिंह, सीएमडी, टीएचडीसी द्वारा सीएसआर परियोजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निदेशक तकनीकी एच0एल0अरोड़ा, निदेशक कार्मिक विजय गोयल, स्वतन्त्र निदेशक मोहन सिंह रावत गांववासी व प्रोफेसर एम0 के0 पण्डित द्वारा भी स्टॉलो की प्रशंसा की गयी तथा आजीविका एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों हेतु राज्यकीय योजनाओं को समेकित करते हुये अधिक से अधिक जनमानसों की आवश्यकता पूर्ति की अपेक्षा की गयी।
डी0वी0 सिंह, सीएमडी, टीएचडीसी द्वारा मुख्य अतिथि डा0 मधुकर गुप्ता को टीएचडीसी के कार्यकलापों व हितधारकों की आवश्कताओं के मध्यनजर भविष्य में सतत सीएसआर परियोजनाओं संचालन के संकल्प से अवगत कराया गया। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुये टीएचडीसी सीएसआर के दायरे को अधिक से अधिक हितधारकों की अपेक्षाओं की पूर्ति हेतु विस्तृत करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत में श्री एच0एल0 भारज, अधिशासी निदेशक टीएचडीसी के द्वारा समस्त सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुये टीएचडीसी सीएसआर यात्रा पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में टीएचडीसी के 10 वर्षो के सीएसआर के कार्यो सामाजिक एवं पर्यावरण विभाग द्वारा संकलित पुस्तक ’टैन इयर्स ऑफ इनलाइटनिगं लाइवस’ का मुख्य अतिथि एवं सीएमडी टीएचडीसी द्वारा संयुक्त रूप से विमोचन किया गया। मधुकर गुप्ता द्वारा अपने सम्बोधन में टीएचडीसी के सीएसआर कार्यक्रम को सर्वोत्तम में से एक बताया गया। इस दौरान टीएचडीसी के निदेशक, तकनीकी एच0एल0 अरोड़ा, निदेशक, कार्मिक विजय गोयल, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी0पी0 गुप्ता, अधिशासी निदेशक एच0एल0 भारज, महाप्रबन्धक, सामाजिक एवं पर्यावरण, शैलेन्द्र सिंह, अपर महाप्रबन्धक पी0के0 नैथानी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
