एसएसपी देहरादून की सख्त समीक्षा, NDPS व शिकायत निस्तारण पर फोकस

एसएसपी देहरादून की सख्त समीक्षा, NDPS व शिकायत निस्तारण पर फोकस
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने VC के माध्यम से जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी/समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान NDPS एक्ट के अंतर्गत वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित लंबित एवं पार्ट लंबित अभियोगों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने आर्थिक जांच में देरी पर नाराज़गी जताते हुए सभी थाना प्रभारियों को नामजद अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों के चिन्हीकरण और समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रभावी व त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण को इन विवेचनाओं की समय-समय पर समीक्षा कर सुनिश्चित कार्रवाई करने के निर्देशित किया गया।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायतों की समीक्षा भी की गई। लंबित शिकायतों पर असंतोष व्यक्त करते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा लापरवाही व शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी।

इसके अतिरिक्त गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और लावारिस शवों की शिनाख्त से संबंधित कार्यवाहियों की थानावार समीक्षा की गई। वर्ष 2024 एवं 2025 के लंबित प्रकरणों की स्थिति ज्ञात करते हुए एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस संबंध में सभी सूचनाएं तत्काल नेटग्रिड पोर्टल पर अद्यतन की जाएं ताकि ट्रैकिंग और त्वरित कार्रवाई में निरंतरता बनी रहे।

देवभूमि खबर

Related articles