होमगार्ड्स वर्दी घोटाला: डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, संयुक्त जांच समिति गठित

होमगार्ड्स वर्दी घोटाला: डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, संयुक्त जांच समिति गठित
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से संबंधित है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव तथा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है।

महानिदेशक की संस्तुति पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डिप्टी कमांडेंट को निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति के गठन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles