मुख्यमंत्री धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु Lab on Wheels (Infosys Springboard) को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु Lab on Wheels (Infosys Springboard) को किया फ्लैग ऑफ
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन के उद्देश्य से Lab on Wheels (Infosys Springboard) का फ्लैग ऑफ किया। यह मोबाइल लैब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सहित अन्य उभरती तकनीकों में Hands On प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करेगी। इसके साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को Virtual Mode के माध्यम से सीखने में भी सहायता मिलेगी।

Lab on Wheels छात्रों को Learning by Doing की अवधारणा के तहत एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा। यह आगामी पाँच वर्षों तक राज्यभर की शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करते हुए उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देगा और वैश्विक तकनीकी संभावनाओं से जोड़ेगा।
यह पहल राज्य में Hands On प्रशिक्षण की कमी को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी। मोबाइल लैब में उपलब्ध प्रयोगात्मक एवं व्यावहारिक सुविधाएँ उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होंगी।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा Infosys के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles