मतगणना प्रक्रिया कराये जाने हेतु 791 मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण

Spread the love
अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु आज 791 मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण उदय शंकर नाटय अकादमी में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मतगणना प्रक्रिया को सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न गणना सुपरवाईजर, माइक्रो आब्र्जबर व गणना सहायक व ए0आर0ओ0 उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतगणना एवं महत्वपूर्ण चरण है। मतगणना में असावधानी व गलत प्रक्रिया पूरे निर्वाचन परिणाम को दूषित कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बतायी गयी सभी बातो को विशेष सर्तकता व सावधानी के साथ उसका आत्मसात किया जाए। उन्होंने कहा कि सम्र्पूण प्रक्रिया में टीम भावना से कार्य करना होगा साथ ही जो जिम्मेदारियाॅ दी गयी है उसका पूर्ण तत्परता के साथ निर्वहन करें।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी मतगणना प्रशिक्षण नरेश कुमार मतगणना के सम्बन्ध में कार्मिकों को प्रत्येक बिन्दु व पहलू को बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम ई0वी0एम0 कन्ट्रोल यूनिट द्वारा सील का मिलान फार्म से किया जाय इसके बाद टोटल बटन दबाकर कुल मतदाता संख्या का मिलान 17 सी0 फार्म से किया जाय। उन्होंने मतगणना कार्मिकों को कन्ट्रोल यूनिट व वी0वी0पैट पर्चियों की गणना का सैद्वान्तिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एच0बी0 चन्द ने कहा कि मतगणना के दौरान निवार्चन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाय। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान विशेष सावधानी व तत्परता की जरूरत है। इस प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक प्रभारी अधिकारी हेम जोशी ने मतगणना के दौरान भरे जाने वाले विभिन्न फार्म की जानकारी दी। नोडल अधिकारी ई0वी0एम के0सी0 आर्या व नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट ने वैध एवं अवैध मतपत्रों की छंटाई के अलावा उन्हें अस्वीकृत किया जाना व स्वीकृत किये गये मतपत्रों  की गणना के अलावा ई0वी0एम0 मशीनो से गणना की बारीकियों के बारे में बताया। प्रशिक्षण मंें नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल ने कहा कि मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन किया जाय। मतगणना में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी व लापरवाही अक्षम्य होगी। इस अवसर पर ए0आर0ओ0 अभय प्रताप सिंह, राहुल शाह, मोनिका, सीमा विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जगमोहन सोनी, सहायक प्रशिक्षण राय साहब यादव, डा0 अजीत तिवारी, विद्या कर्नाटक के अलावा मतगणना कार्मिक उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles