ऊधम सिंह नगर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में हुई स्पेयर पार्ट्स चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2026 को वादी तजिंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर ने थाना आईटीआई में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 8 फरवरी 2026 को किसी अज्ञात चोर ने उनके बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में घुसकर स्पेयर पार्ट्स चोरी कर लिए हैं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना आईटीआई में मु.एफआईआर संख्या 35/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के शीघ्र खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। 9 मार्च 2026 की रात्रि में पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरागरसी-पतारसी तथा अपराध की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर परमानंदपुर हाईवे के नीचे से अभियुक्त इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र राज खां निवासी बिधोलिया थाना सीबीगंज, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी आईसा पैलेश के बराबर वाली गली महीना शाह का इमामबाड़ा थाना बरादरी, जनपद बरेली को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामद माल में मारुति सुजुकी कंपनी के ऑयल फिल्टर, फ्यूल फिल्टर, एयर क्लीनर सहित अन्य ऑटोमोबाइल पार्ट्स के कई पैकेट तथा एक प्लास्टिक डिब्बे में कपड़े का थैला, मफलर और टोपी बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र राज खां निवासी बिधोलिया थाना सीबीगंज जनपद बरेली (उ0प्र0) हाल निवासी आईसा पैलेश के बराबर वाली गली, महीना शाह का इमामबाड़ा थाना बरादरी जनपद बरेली (उ0प्र0), उम्र 51 वर्ष है। पुलिस द्वारा आरोपी को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, हेड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल बलवंत सिंह तथा कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।