रुद्रप्रयाग में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

रुद्रप्रयाग में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में जिला न्यायालय सभागार में ‘‘बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के माननीय न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक जज, रुद्रप्रयाग, श्री सिद्धार्थ शाह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले पुलिस एवं होमगार्ड विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किए गए कार्मिकों में निरीक्षक मनोज नेगी (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऊखीमठ), मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल (कोतवाली रुद्रप्रयाग), महिला मुख्य आरक्षी नीलम (कोर्ट मोहर्रिर, जिला न्यायालय), महिला आरक्षी सोनी राणा (यातायात कार्यालय) तथा होमगार्ड देवेश कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह ने सम्मानित कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव पुलिस विभाग की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से अन्य कर्मचारियों में भी प्रेरणा और उत्साह का संचार होता है।

कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सहदेव सिंह, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत एवं डीएफओ रजत सुमन सहित न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles