उत्तराखंड पुलिस में बड़ा तबादला: 100 से अधिक उपनिरीक्षक इधर-उधर किए गए

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा तबादला: 100 से अधिक उपनिरीक्षक इधर-उधर किए गए
Spread the love

देहरादून। पुलिस मुख्यालय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश में 100 से अधिक उपनिरीक्षकों (एसआई) के तबादले किए गए हैं। यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न जनपदों में तैनात उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार कई उपनिरीक्षकों को पर्वतीय और मैदानी जनपदों के बीच संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानांतरित किया गया है। सूची में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी सहित कई जिलों के नाम शामिल हैं।

तबादला सूची में महिपाल सिंह, रोशन सिंह, विकास अग्रवाल, अनिल भट्ट, रीना नेगी, दिनेश बलूनी, प्रवीण रावत, नवल किशोर गुसाईं समेत अनेक उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग जनपदों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह तबादले वार्षिक स्थानांतरण नीति 2020 के तहत किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

देवभूमि खबर

Related articles