HTML tutorial
HTML tutorial

देहरादून के कोतवाली नगर, पटेलनगर, रायपुर, रायवाला और प्रेमनगर सहित कई थानों को मिले नए प्रभारी

देहरादून के कोतवाली नगर, पटेलनगर, रायपुर, रायवाला और प्रेमनगर सहित कई थानों को मिले नए प्रभारी
Spread the love

देहरादून। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के मद्देनजर देहरादून जनपद में नियुक्त कुछ निरीक्षकों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण होने से थानों में रिक्त हुए पदों को देखते हुए 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, कुंदन सिंह राणा को पटेलनगर, वीरेंद्र चंद्र रमोला को रायपुर, मुकेश चौहान को रायवाला, मनोहर भंडारी को प्रेमनगर, नरेंद्र बिष्ट को सहसपुर तथा शांति कुमार को सेलाकुई थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं, निरीक्षक बीएल भारती को चकराता से मसूरी, राकेंद्र कठैत को एएचटीयू से नेहरू कॉलोनी तथा निरीक्षक नरेश राठौर को पटेलनगर से पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

उपनिरीक्षक मोहन सिंह को रायवाला से एसएसआई डालनवाला, पीडी भट्ट को राजपुर से थानाध्यक्ष रानीपोखरी, मनोज नौटियाल को सहसपुर से थानाध्यक्ष बसंत विहार तथा शैंकी कुमार को सेलाकुई से एसओजी प्रभारी देहात बनाया गया है।

इसी क्रम में गिरीश नेगी को प्रेमनगर से एसएसआई सेलाकुई, अमित शर्मा को बसंत विहार से एसआईएस शाखा, संजीत कुमार को रायपुर से एसआईएस शाखा तथा कुलेन्द्र सिंह को एसएसआई डालनवाला से थानाध्यक्ष डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देवभूमि खबर

Related articles