DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाजी की खबर अफवाह, छात्र रेलिंग से गिरकर हुआ घायल : दून पुलिस

DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाजी की खबर अफवाह, छात्र रेलिंग से गिरकर हुआ घायल : दून पुलिस
Spread the love

देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र स्थित DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाजी की सोशल मीडिया पर वायरल खबर को पुलिस ने अफवाह करार दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्र किसी हमले का नहीं बल्कि रेलिंग से गिरने के कारण घायल हुआ था।

पुलिस के अनुसार DAV सप्ताह के समापन कार्यक्रम में हरियाणवी लोक गायक अजय हुड्डा और मासूम शर्मा के कार्यक्रम के दौरान 8 से 9 हजार लोग मौजूद थे। इसी दौरान गौरव कुमार (17 वर्ष), जो रेलिंग पर चढ़कर कार्यक्रम देख रहा था, भीड़ में धक्का लगने से रेलिंग पर गिरकर चोटिल हो गया।

घटना में छात्र के हाथ में मामूली खरोंच आई, जिसे कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में किसी भी प्रकार की चाकूबाजी नहीं हुई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपुष्ट खबरें फैलाने से बचें तथा किसी भी सूचना की पुष्टि के बाद ही उसे साझा करें।

देवभूमि खबर

Related articles