उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत को किया सम्मानित

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत को किया सम्मानित
Spread the love

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। यह कार्यक्रम ITITI और दून संस्कृति स्कूल के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया।

सम्मेलन का विषय ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जनजातीय जीवन में परिवर्तन’ रहा। तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि विज्ञान और तकनीक जनजातीय समुदायों की आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में विज्ञान आधारित पहल से व्यापक संभावनाएं हैं। जनजातीय क्षेत्रों में कौशल विकास, डिजिटल सशक्तिकरण और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में यूकॉस्ट ने सक्रिय भागीदारी करते हुए राज्य की वैज्ञानिक उपलब्धियों और तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें प्रतिभागियों ने सराहा।

देवभूमि खबर

Related articles