जीरो FIR पर पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जीरो FIR पर पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

पौड़ी। दिल्ली से स्थानांतरित जीरो FIR पर पौड़ी पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिनांक 12.03.2026 को कोतवाली कोटद्वार को थाना राजेंद्र नगर, दिल्ली से एक जीरो FIR प्राप्त हुई। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोटद्वार क्षेत्र में अभियुक्त द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इस आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 56/2026, धारा 64(1) बीएनएस एवं धारा 5(j)(2)/6 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामला नाबालिग से संबंधित और संवेदनशील होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दिवाकर, निवासी बिजौली सतपुली की संलिप्तता की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles