नवोन्मेषी किसान डॉ. पूजा गौड़ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

नवोन्मेषी किसान डॉ. पूजा गौड़ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून, 20 अप्रैल। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में नवोन्मेषी कृषक डॉ. पूजा गौड़ को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के किसान आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं। उन्होंने डॉ. पूजा गौड़ के कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य किसानों को भी आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं।

गौरतलब है कि फरवरी 2026 में नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेले में चकराता क्षेत्र की निवासी डॉ. पूजा गौड़ को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘नवोन्मेषी किसान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।

इसके अतिरिक्त, उन्हें गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में ‘प्रगतिशील किसान सम्मान’ भी प्राप्त हो चुका है।

डॉ. गौड़ ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल मीट 2026 में भी प्रतिभाग कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

कृषि मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पूजा गौड़ जैसी नवोन्मेषी किसान राज्य के अन्य कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

देवभूमि खबर

Related articles