सैनिक कल्याण मंत्री ने सौंपा उपनल कर्मचारी के परिजनों को ₹50 लाख का बीमा चेक

सैनिक कल्याण मंत्री ने सौंपा उपनल कर्मचारी के परिजनों को ₹50 लाख का बीमा चेक
Spread the love

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत उपनल कर्मचारी कविता गुसाईं के परिजनों को ₹50 लाख की बीमा राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मंत्री ने बताया कि Punjab National Bank के साथ हुए एमओयू के तहत उपनल (UPNL) कर्मचारियों को ₹50 लाख का आकस्मिक दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है। ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर यह राशि आश्रितों को प्रदान की जाती है। अब तक 8 परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही बीमा राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1 करोड़ करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को अधिक सहायता मिल सके।

गौरतलब है कि कविता गुसाईं 10 जुलाई को रायपुर-लाडपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई थी।

इस अवसर पर परिजनों सहित सेना एवं बैंक के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles