पाकिस्‍तान ने दागी शाहीन-II मिसाइल

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।भारत में जिस वक्‍त मतों की गिनती का काम अपने चरम पर चल रहा था और सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को रुझानों में प्रचंड जीत मिल रही थी, उस वक्‍त पाकिस्‍तान ने मिसाइल परीक्षण कर सभी को चौंका दिया। दरअसल, पाकिस्‍तान ने बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-2 का परीक्षण किया जिसको उसने पूरी तरह से सफल करार दिया है।

पाकिस्‍तान सेना की तरफ से आईएसपीआर के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर कहा है कि यह मिसाइल परमाणु हमला करने में पूरी तरह से सक्षम है। इस मिसाइल की रेंज 1500 किमी है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि इस क्षेत्र सेना की मजबूती और क्षेत्र में स्थिरता के लिए यह जरूरी है। यह मिसाइल टेस्‍ट अरब सागर में किया गया।

हालांकि, इस मिसाइल परीक्षण ने कई तरह के सवालों को जन्‍म दे दिया है। सवाल सबसे बड़ा यही है कि पाकिस्‍तान ने इसके लिए आज का ही दिन क्‍यों तय किया। यह बात एक माह से अधिक समय से जगजाहिर थी कि भारत में मतों की गिनती 23 मई को होगी। ऐसे समय में यह मिसाइल परीक्षण अपने आप में सवालों के घेरे में आ गया है। आपको यहां पर ये भी बता दें कि इस तरह के परीक्षण यूं तो अचानक से नहीं किए जाते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles